बिलारी। ब्लॉक बिलारी की पांच ग्राम पंचायतों में ग्राम सदस्य पद के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उपचुनाव की अधिसूचना जारी करने और चुनाव कार्यक्रम घोषित करने के बाद बीडीओ भवानी प्रसाद शुक्ल और एडीओ पंचायत शिवकुमार भटनागर ने शनिवार दोपहर एडीओ पंचायत कार्यालय पर पंचायत उपचुनाव का निर्धारित कार्यक्रम चस्पा कर दिया। एडीओ पंचायत ने बताया कि बिलारी ब्लॉक की ग्राम पंचायत भूड मरैशी में वार्ड तीन, बहादरपुर में वार्ड तेरह, अहमदाबाद कसौरा में वार्ड तीन, जमालपुर में वार्ड सात और नरसरा में वार्ड नौ पर सदस्य पद का उपचुनाव कराया जाना है।