फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेगा ब्लाकः मुसाफिरों ने झेली दुश्वारियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मुरादाबाद रेल मंडल में शुक्रवार को चार घंटे का मेगा ब्लाक लिया गया। हापुड़ से लेकर आलम नगर तक ट्रैक पर मरम्मत कार्य चला। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। मंडल के हापुड़, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, आलम नगर सेक्शन पर ट्रैक पर मरम्मत कार्य चला। मुरादाबाद दिल्ली पैसेंजर (अप व डाउन) शुक्रवार को रद्द रही। बरेली वाराणसी एक्सप्रेस बरेली और लखनऊ के बीच, मुरादाबाद काठगोदाम पैसेंजर रामपुर मुरादाबाद के बीच, राम नगर मुरादाबाद पैसेंजर पीपलसाना मुरादाबाद के बीच और मुरादाबाद काशीपुर पीपलसाना मुरादाबाद के बीच रहीं। जिसकी वजह से ट्रेनों का संचालन बाधित हुआ। ट्रेनों के बाधित रहने से मुसाफिरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यात्री रेलवे स्टेशन पर इधर-उधर रेलगाड़ियों की जानकारी करते रहे। कुछ तो अन्य साधनों का इस्तेमाल कर गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें