फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: खेल प्रतियोगिताओं में मीरा अग्रवाल कॉलेज के छात्र जीते

Tue, 06 Oct 2026 02:41 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। क्षेत्र के अमरपुरकाशी स्थित मीरा अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों ने मेरठ के हस्तिनापुर में विद्या भारती की ओर से आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल-कूद प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर कई खेलों में पहला स्थान पाया। कॉलेज के शिक्षक ऋषिपाल सिंह ने बताया कि मेरठ में हुई इस खेल प्रतियोगिता में उनके कॉलेज के छात्र तेजस्वी यादव ने 100 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। छात्र अनुराग यादव ने गोला फेंक और चक्का फेंक में प्रथम स्थान पाया। छात्रा अनु यादव ने 800 मीटर दौड़ और लंबी कूद में तथा छात्रा कल्पना यादव ने 1500 मीटर दौड़ और 3000 मीटर दौड़ में पहला स्थान पाया। स्कूल के छात्र रोहित यादव ने 100 मीटर दौड़ में दूसरा छात्र बॉबी कुमार ने 200 मीटर दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त किया। प्रतियोगिता में पहले और दूसरे स्थान पर आने वाले छात्रों की कॉलेज प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने हौसला अफजाई की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें