फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चिकित्साधीक्षक ने अपंजीकृत दो क्लीनिक किए सील

Wed, 07 Oct 2026 02:39 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में स्टेशन रोड पर मंगलवार दोपहर सीएचसी के चिकित्साधीक्षक डॉ.राजपाल सिंह ने निरीक्षण के बाद अपंजीकृत मिले दो क्लीनिक सील कर दिए। चिकित्साधीक्षक ने बताया कि गोपनीय रूप से शिकायत मिली थी कि बिना अपंजीकृत चिकित्सकों के नियमविरुद्ध तरीके से क्लीनिक संचालित किए जा रहे हैं। एक शिशु क्लीनिक पर जाकर जब जांच की तब दो युवतियां बैठी मिलें। उन्होंने क्लीनिक संचालक जिस चिकित्सक का नाम बताया उसके पास कोई डिग्री नहीं थी। बुलावे पर भी चिकित्सक के न आने पर क्लीनिक को सील कर दिया गया। दूसरे संचालित निजी क्लीनिक पर जिस महिला चिकित्सक का नाम लिखा तथा जांच करने पर पता चला कि संबंधित महिला ने अभी बीएससी नर्सिंग का कोर्स किया है और उसके पास कोई चिकित्सा प्रमाण पत्र नहीं है। इस क्लीनिक को भी चिकित्साधीक्षक ने सील कर दिया। चिकित्साधीक्षक के अनुसार दोनों क्लीनिक सील करने के बाद आगे की जांच की जा रही है। जांच के बाद दोनों क्लीनिक संचालकों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें