फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सोनकपुर में 80 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीए का बुलडोजर

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद।
विज्ञापन

एमडीए की प्रवर्तनदल टीम ने सोनकपुर क्षेत्र में 80 बीघा क्षेत्र में की गई अवैध प्लॉटिंग को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया। इस दौरान टीम ने वहां भाजपा नेता एवं ग्राम सोनकपुर देहात के प्रधान के बने कार्यालय को छोड़ दिया। जो चर्चा का विषय बना रहा।
अवैध प्लॉटिंग व निर्माण को लेकर एमडीए प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम बृहस्पतिवार को थाना मझोला के अंतर्गत ग्राम सोनकपुर में प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के निकट पहुंची। एमडीए सचिव अंजू लता ने बताया कि वहां संजीव गौड़ आदि द्वारा करीब 60 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को ध्वस्तीकरण आदेश पारित होने के कारण बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। उन्होंने बताया कि इसके अलावा वहां रमेश कुमार आदि द्वारा करीब 20 बीघा क्षेत्रफल में की गई अवैध प्लॉटिंग और निर्माण को भी ध्वस्त कर दिया गया। बताया जाता है कि इस अवैध प्लॉटिंग में भाजपा नेता एवं ग्राम सोनकपुर के प्रधान रमेश कुमार का कार्यालय भी बना है। कार्यालय की दीवार पर भाजपा का चुनाव निशान कमल भी बना है। जिसमें ताला लगा था। एमडीए की प्रवर्तन दल टीम ने उसे छोड़ दिया। जबकि उसके आसपास के अन्य निर्माण को ध्वस्त कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमडीए की यह कार्रवाई चर्चा का विषय बनी रही। इस संबंध में हल्का जेई केके शुक्ला ने बताया कि कार्यालय में ताला लगा था। मौके पर प्रधान व उसके परिवार का कोई सदस्य नहीं मिला। फोन पर संपर्क करने पर उसने बताया कि वह शहर से बाहर है। वापस आने के बाद उसने स्वयं अवैध निर्माण को ध्वस्त करने का आश्वासन दिया है। अगर वह ऐसा नहीं करता है तो एमडीए की टीम उसे ध्वस्त कर देगी। इस मौके पर सभी प्रवर्तन टीम के अधिकारी एवं कर्मचारियों के अलावा थाना मझोला का भारी पुलिस बल मौजूद रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें