मुरादाबाद। एमडीए नवरात्र पर सात से नौ अक्तूबर तक अपनी पुरानी और नई परिसंपत्तियों की ब्रिकी करेगा। इस मामले में बाहर के निवेशकों को भी आमंत्रित किया गया है। परिसंपत्तियों में पुराना एमडीए कार्यालय बिल्डिंग सहित मॉल और शोरूम के प्लाट भी शामिल हैं।
एमडीए के उपाध्यक्ष शैलेष कुमार ने बताया कि एमडीए की पुरानी बिल्डिंग को भी बिक्री करने की योजना है। इसके साथ ही नया मुरादाबाद में उद्यम विहार है। यहां शोरूम, मॉल के लिए प्लाट उपलब्ध हैं। ट्रांसपोर्ट नगर में भी प्लाट हैं। ग्रुप हाउसिंग के लिए भी निवेशकों को आमंत्रित किया गया है। एकता बिहार, अमृत कुंज में भी प्लाट हैं। सेक्टर 16 नया मुरादाबाद में अपार्टमेंट के लिए बिल्डिंग उपलब्ध है। ढक्का और मझोला में मल्टी स्टोरीज बिल्डिंग है। यहां पहले आओ, पहले पाओ की प्रक्रिया अपनाई जाएगी। निवेशकों की सुविधा के लिए एमडीए ने सभी बैंकों को जानकारी दी है। बैंक भी सात अक्तूबर से अपने स्टाल लगाएंगे। संपत्तियों की खरीदारी के लिए निवेशकों को ज्यादा भागदौड़ करने की जरूरत नहीं पड़ेगी। एमडीए करीब 1300 करोड़ रुपये की परिसंपत्तियों की बिक्री करने की योजना बनाया है। बिक्री की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाया गया है।
आठ अक्तूबर को होगी बोर्ड बैठक
एमडीए के उपाध्यक्ष ने बताया कि मंडलायुक्त की अध्यक्षता में आठ अक्तूबर को बोर्ड की बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में अहम समस्याओं पर विचार किया जाएगा। अभी बोर्ड के लिए मुद्दे तय किए जा रहे हैं।