फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बुध बाजार में अवैध तीन निर्माणों को एमडीए ने किया सील

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए की प्रवर्तन टीम ने बुध बाजार में बिना नक्शा पास कराए किए जा रहे तीन अवैध निर्माण को मौके पर पहुंच कर सील कर दिया।
विज्ञापन

प्रवर्तन दल प्रभारी एवं एमडीए सचिव अंजू लता के निर्देश पर एमडीए की प्रवर्तन टीम बुधवार सुबह बुध बाजार पहुंची। वहां पुराना स्टेशन रोड बुध बाजार स्थित सरोज सिनेमा, होटल ग्रांड साई के सामने 2000 वर्ग मीटर क्षेत्रफल के भूखंड में बिना नक्शा पास कराए दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। जिसे एमडीए की टीम ने सील कर दिया। इसके अलावा संतोष सैनी व हाजी ताहिर द्वारा भी बिना नक्शा पास कराए दुकानों का निर्माण किया जा रहा था। एमडीए सचिव ने बताया कि इन सभी को अवैध निर्माण को लेकर पहले नोटिस जारी किया गया था, लेकिन इसके बाद भी इनके द्वारा निर्माण कार्य नहीं रोका गया। जिसके चलते सीलिंग की कार्रवाई करनी पड़ी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें