फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एमडीए ने 11 साल पहले हुई चोरी का केस नहीं दर्ज कराया

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। एमडीए ने आठ साल पहले हुई लाखों की चोरी के मामले में दबाव पड़ने पर तीन साल बाद मुकदमा दर्ज कराया। वहीं 11 साल पहले हुई चोरी के अन्य मामले में एमडीए ने आज तक मुकदमा दर्ज नहीं कराया है। दोनों मामलों में एमडीए ने होमगार्ड्स पर आरोप लगाते हुए उनके वेतन से पैसा काट लिया था। एमडीए की एक और लापरवाही सामने आने पर अधिकारी भी हैरान हैं। सीडीओ के नेतृत्व में एक कमेटी दोनों घटनाओं की जांच कर रही है।
विज्ञापन

एमडीए के विस्तार के समय नवंबर 2011 में नया मुरादाबाद के सेक्टर एक से लेकर नौ में चोरी की घटना हुई। चोर लाइट फिटिंग्स क्षतिग्रस्त कर सामान चुरा ले गए। विकास प्राधिकरण ने इस मामले में जिला होमगार्ड्स कमांडेंट को पत्र लिखकर अवगत कराया कि होमगार्ड्स की ड्यूटी के बावजूद एमडीए का सामान चोरी हो गया। अब होमगार्डों के वेतन से पैसा वसूल किया जाएगा। जिला कमांडेंट प्रियव्रत सिंह ने इस प्रकरण की जांच किसी एजेंसी से कराने का अनुरोध किया ताकि दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की जा सके। उन्होंने इस प्रकार निर्दोष होमगार्डों के वेतन भत्ते से कटौती करना अनुचित करार दिया था। आरोप-प्रत्यारोप के बीच एमडीए ने होमगार्ड्स के वेतन से 87 हजार रुपये काट लिए। इस घटना के बाद ड्यूटी में तैनात 155 होमगार्ड्स ने कोई विरोध नहीं किया। पैसा काटने के बाद विकास प्राधिकरण ने इस मामले में अभी तक प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई और घटना को लेकर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। समय बीतने के साथ एमडीए और होमगार्ड्स के अधिकारियों के तबादले हो गए लेकिन पत्राचार जारी रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें