फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: आज से ऑनलाइन खरीद सकेंगे एमडीए के भवन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। निकाय चुनाव के बाद मुरादाबाद विकास प्राधिकरण ने कमजोर अथवा अल्प आय वर्ग के व्यक्तियों के लिए किफायती दरों पर 419 भवन उपलब्ध कराने की योजना 15 मई से शुरू कर दी है। इसके तहत एमडीए अपने विभिन्न क्षेत्रों में ईडब्ल्यूएस और एलआईजी भवनों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर बेचेगा। यह योजना 31 मई तक के लिए अभी लागू की गई है।
विज्ञापन

एमडीए के वीसी शैलेष कुमार ने बताया कि इस योजना के अंतर्गत मझोला ( मंडी समिति के पीछे) और नया मुरादाबाद के सेक्टर -16 बी में निर्मित तीन मंजिले ईडब्ल्यूएस भवन तथा ढक्का एवं देहरी मुस्तहकम में चार मंजिले एलआईजी भवन उपलब्ध हैं। मझोला योजना ईडब्ल्यूएस भवनों की न्यूनतम क़ीमत 4,17,500 रुपये और नया मुरादाबाद सेक्टर -16 बी में स्थित ईडब्ल्यूएस भवनों की न्यूनतम कीमत 4,23,200 रुपये रखी गई है। ढक्का योजना के एलआईजी भवनों की न्यूनतम क़ीमत 19,89,100 रुपये एवं देहरी मुस्तहक़म योजना में निर्मित एलआईजी भवन की न्यूनतम कीमत 21,61,100 रुपये निर्धारित की गई है। वीसी ने बताया कि प्राधिकरण द्वारा पुराने दरों पर ही इस वित्तीय वर्ष में यह योजना खोली गई है।
उन्होंने बताया कि बीते वित्तीय वर्ष में प्राधिकरण द्वारा पहले आओ पहले पाओ योजना में ईडब्ल्यूएस एवं एलआईजी के 270 भवनों का विक्रय किया गया था। जिससे प्राधिकरण को लगभग करीब 35 करोड़ से अधिक की आय होगी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि यह सभी भवन सीमित संख्या में हैं, लिहाजा इच्छुक व्यक्ति अपने पसंदीदा भवन को क्रय करने के लिए जल्द से जल्द उत्तर प्रदेश शासन के ऑनलाइन पोर्टल WWW.JANHIT.UPDA.IN पर घर बैठे आवेदन कर सकते हैं। मात्र दस प्रतिशत की धनराशि ऑनलाइन जमा कर रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं। ईडब्ल्यूएस भवनों की 35 फीसदी धनराशि जमा कर भवन का कब्जा भी प्राधिकरण द्वारा दे दिया जाएगा। शेष धनराशि पांच वर्ष की आसान मासिक किस्तों में जमा करनी होगी। वीसी ने बताया कि सभी भवन पूर्ण रूप से तैयार हैं और वहां बिजली, पानी, स्ट्रीट लाइट एवं चहारदीवारी की सुविधा हैं।
उन्होंने बताया कि प्राधिकरण द्वारा अन्य रिक्त आवासीय एवं अन्य भूखंडों के विक्रय के लिए पारदर्शिता एवं सुलभता के दृष्टिगत ई-नीलामी भी की जा रही है। इसके लिए इच्छुक व्यक्ति प्राधिकरण की ई-नीलामी पोर्टल https:/public.erpupda.com लॉगिन करके वहां नीलामी के लिए उपलब्ध संपत्तियों का विवरण और ई-नीलामी की प्रक्रिया की जानकारी उन्हें मिल जाएगी।

कहां कितने भवन बिक्री के लिए हैं रिक्त
वीसी ने बताया कि नया मुरादाबाद तीन मंजिले सेक्टर-16 बी में ग्राउंड फ्लोर पर एक, फर्स्ट फ्लोर पर 31, सेकेंड फ्लोर पर 50, मझोला में ग्राउंड फ्लोर पर 34, फर्स्ट फ्लोर पर 73 और सेकेंड फ्लोर पर 137 भवन (आवास) ईडब्ल्यूएस के बिक्री के लिए खाली हैं। देहरी मुस्तहकम योजना में चार मंजिल एलआईजी भवन में ग्राउंड फ्लोर पर 26, फर्स्ट फ्लोर पर 24, सेकेंड और थर्ड फ्लोर पर 28-28 भवन रिक्त हैं। जबकि ढक्का समाजवादी योजना में चार मंजिला एलआईजी भवनों के सभी चारों फ्लोर पर 44-44 भवन रिक्त हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें