फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न, छह के खिलाफ रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। सहसपुर निवासी विवाहिता का दहेज की मांग को लेकर उत्पीड़न करने के आरोप में पति समेत छह आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है। सहसपुर गांव निवासी दिलशाद की बेटी फातिमा की ओर से थाने में दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा गया है कि मार्च 2020 में उसकी शादी संभल जिले के थाना नखासा अंतर्गत मोहल्ला कोटगर्वी निवासी भूरे के बेटे कासिम के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद पति कासिम, ससुर भूरे, देवर नाजिम और कादिर, सास फिरोजा और ननद महराज जहां ने दहेज की मांग पूरी न होने पर उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि 20 जून की रात सभी ससुरालियों ने एकराय होकर उसे लाठी-डंडों से पीटकर घर से निकाल दिया। किसी तरह से वह मायके आई और घटना के बारे में जानकारी दी। थाना प्रभारी का कहना है कि सभी छह आरोपियों के खिलाफ दहेज उत्पीड़न की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें