फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत, मायके वालों ने हत्या का आरोप लगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के जोगपुरा गांव निवासी निरक्षा (28) की मंगलवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंचे मायके वाले आ गए और उन्होंने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के गांव मनकरा निवासी प्रशांत यादव ने बताया कि करीब पांच साल पहले उसकी बहन निरक्षा की शादी डिलारी क्षेत्र के गांव जोगपुरा निवासी नीतीश के साथ हुई थी। आरोप है कि शादी के बाद से ही निरक्षा के ससुराल वाले दहेज को लेकर उसे प्रताड़ित करते थे। निरक्षा के पिता बाबूराम ने बताया कि उसकी बेटी के ससुराल वाले दहेज में बोलेरो की मांग कर रहे थे। इसको लेकर आये दिन निरक्षा के साथ मारपीट करते थे। मामले को लेकर कई बार पंचायत भी हुई। वहीं मामला थाने भी पहुंचा था। प्रशांत ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब साढ़े 11 बजे बहन निरक्षा के ससुराल से पड़ोसी का फोन आया कि निरक्षा की मौत हो गई है और उसके ससुराल वाले उसके शव का अंतिम संस्कार करने की तैयारी कर रहे हैं। इस पर उसने पुलिस को मामले की जानकारी दी और परिजनों के साथ बहन के ससुराल में पहुंचा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस दौरान तहसीलदार भी मौजूद रहे। सूचना पर पहुंची फोरेंसिक टीम ने भी घटना स्थल से साक्ष्य जुटाएं। पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें