फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: शादीशुदा युवती को बहलाकर किया अगवा, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 16 Mar 2026 12:23 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। एक शादीशुदा युवती को बहलाकर अगवा करने का मामला थाने पहुंचा। जिसके बाद पुलिस ने गांव के ही युवक के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्रामीण इलाके की एक महिला ने थाने में दर्ज कराई में बताया है कि गांव का युवक पहले से पीछे लगा हुआ था, उसकी बेटी को भगा ले जाने की धमकी देता था, विरोध करने पर वह जान से मारने की भी धमकी देता था। 12 मार्च की सुबह उसकी बेटी को बहलाकर कहीं ले गया है। उसकी बेटी घर से सोने व चांदी के आभूषण और 15 हजार की नकदी भी साथ में ले गई है। तलाश करने पर भी उसको कोई पता नहीं लग सका है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शिवम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली और विवेचना कर साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा सकेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें