फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी में मानिकर्णिका सिंह प्रथम और संध्या यादव द्वितीय

Thu, 13 Aug 2026 02:24 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। राजकीय इंटर कॉलेज ठाकुरद्वारा में बुधवार ब्लॉक स्तरीय विज्ञान संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संगोष्ठी का विषय भारत में ऊर्जा परिदृश्य 2047 था। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग करते हुए विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। संगोष्ठी में एसपीएसएम इंटर कॉलेज रामूवाला गनेश की कक्षा 10 की छात्राओं ने प्रतिभाग किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त किया। मानिकर्णिका सिंह ने प्रथम स्थान और संध्या यादव ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। छात्राओं की इस उपलब्धि पर विद्यालय के प्रधानाचार्य कमल सिंह, जीव विज्ञान प्रवक्ता अखिलेश कुमार शर्मा और विद्यालय स्टाफ ने छात्राओं की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त उनका स्वागत किया। छात्राओं को बधाई दी। छात्राओं को प्रतियोगिता के लिए तैयार कराने में शिक्षकों का मार्गदर्शन एवं सहयोग महत्वपूर्ण रहा। विद्यालय के प्रबंधक सुभाष सिंह ने दोनों छात्राओं को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने अन्य छात्राओं को भी इसी प्रकार निरंतर मेहनत करते हुए शिक्षा एवं विज्ञान के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें