फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: टाउन हाल से हटवाया गया मंगल बाजार

Wed, 21 May 2025 02:06 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। टाउन हाल पर मंगलवार को फिर से निगम व प्रवर्तन दल की टीम पहुंची और फड़ विक्रेताओं को दुकान सजाने से रोक दिया। दुकान लगा चुके व्यापारियों को भी आधे घंटे की मोहलत दी गई। चेतावनी पाकर अधिकतर व्यापारियों ने अपने सामान समेट लिए। हालांकि, कई दुकानदार अपनी दुकान सजाए बैठे भी रहे। प्रवर्तन दल की टीम पूरे दिन टाउन हाल क्षेत्र में मौजूद रही। शाम के समय दुकानों की संख्या बढ़ने लगी तो फिर से दुकानदारों को चेताया गया। इस दौरान कई दुकानदारों से नोकझोंक भी हुई। इसके अलावा प्रवर्तन दल की टीम प्रभात मार्केट पहुंची, जहां नाले पर अतिक्रमण करने वालों को अंतिम चेतावनी दी गई। कई अतिक्रमण को हटाया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें