फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: चोरी के दोषी को दस माह की सजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। चोरी के मामले में अदालत ने मुलजिम सोनू को दोषी करार देते हुए दस माह 21 दिन की सजा सुनाई है जबकि एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है।
विज्ञापन

सिविल लाइंस के हिमगिरी कॉलोनी निवासी सुशील कुमार शर्मा ने 17 जून 2021 को रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर से पाइप का बंडल व एल्युमिनियम के दरवाजे चोरी कर लिए थे। इस मामले में पुलिस ने सिविल लाइंस के हरथला सोनकपुर निवासी सोनू को गिरफ्तार कर सामान बरामद किया था। इस मामले की सुनवाई एसीजेएम-5 प्रत्यूष गुप्ता की अदालत में चली थी। बृहस्पतिवार को अदालत ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद मुलजिम दोषी को दोषी करार देते हुए दस माह 21 दिन की सजा सुनाई और एक हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें