फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तमंचे के साथ फोटो वायरल करना पड़ा महंगा, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मंडी धनौरा। थाना क्षेत्र के गांव फंदेड़ी निवासी एक युवक को इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो वायरल करना महंगा पड़ गया। शिकायत मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

युवाओं में अवैध हथियारों के साथ फोटो वायरल करने का शौक कम नहीं हो रहा है। क्षेत्र के गांव फंदेड़ी निवासी युवक मौहम्मद ईशा ने अपने इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो खींचकर अपलोड कर दी। तमंचे के साथ फोटो वायरल होने पर किसी ने इसकी शिकायत थाना पुलिस से कर दी। मामला पुलिस के संज्ञान में आने पर युवक की तलाश शुरू कर दी गई। पुलिस ने ईशा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से तमंचा बरामद कर लिया। थानाध्यक्ष निशांत राठी ने बताया कि ईशा के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे अदालत के समक्ष पेश किया गया है। थाने में पूछताछ के दौरान आरोपी युवक ने सिर्फ रौब जमाने के लिए इंस्टाग्राम पर तमंचे के साथ फोटो लेकर अपलोड करने की बात कबूल की। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें