फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तीन निकायों में तीन माह पहले से मजलिस तैयार कर चुकी जमीन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। अधिकांश पार्टियों ने निकाय चुनाव की आरक्षण सूची और अधिसूचना जारी होने की प्रतीक्षा में जहां प्रत्याशी घोषित नहीं कर सके थे वहीं एआईएमआईएम (मजलिस) ने इसका इंतजार किए बिना ही तीन निकायों में चेयरमैन और नगर निगम के 70 वार्डों में से 11 वार्डों के पार्षद पद के प्रत्याशी घोषित कर चुनावी तैयारी भी शुरू करा दी थी।
विज्ञापन

एआईएमआईएम ने नगर पालिका परिषद बिलारी, नगर पंचायत कुंदरकी और उमरी कलां से अपने प्रत्याशी तीन माह पहले घोषित कर दिए थे। पार्टी सुप्रीमों ने बिलारी से जिशान आलम उर्फ गुड्डू कचरी को, कुंदरकी से निवर्तमान चेयरमैन जीनत मेहंदी के पति मेहंदी हसन को और उमरी कलां से निवर्तमान चेयरमैन अमीरजहां के पति शहजाद खान को प्रत्याशी घोषित किया था। तब प्रस्तावित आरक्षण तक नहीं आया था। अब आरक्षण आ चुका है। जिसमें नगर पालिका परिषद बिलारी का चेयरमैन पद पिछड़ावर्ग, कुंदरकी का महिला व उमरी कलां का अनारक्षित है। कुंदरकी का आरक्षण पद महिला के लिए आरक्षित हो जाने के कारण पार्टी ने अब मेहंदी हसन के स्थान पर उनकी पत्नी निवर्तमान मेहंदी को मैदान में उतारेगी। जिलाध्यक्ष मोहिद फरगानी ने इसकी पुष्टि की है।
000
पार्षद के इन 11 वार्डों में पूर्व में घोषित हो चुके प्रत्याशी
प्रदेश अध्यक्ष शौकत अली 19 मार्च को यहां आए थे। उन्होंने उसी दिन महानगर अध्यक्ष वकी रशीद के हस्ताक्षर से निगम के 11 वार्डों के प्रत्याशियों की सूची जारी की थी। सूची के मुताबिक वार्ड-30 से मोहम्मद साजिद सिद्दीकी को प्रत्याशी घोषित किया था। लेकिन यह वार्ड ओबीसी महिला के लिए आरक्षित हो गया है। अब पार्टी ने उनकी पत्नी रजिया को चुनाव लड़ाने का निर्णय लिया है। वार्ड-35 से शाहरुख सैफी, वार्ड-38 से नजमा, वार्ड-41 से नदीम सैफी, वार्ड-49 से डॉ. महमूद हसन, वार्ड-51 से डॉ. अक्शा अंसारी, वार्ड-56 से मोहम्मद नजर, वार्ड-61 से डॉ. मेराज अंसारी, वार्ड-64 से यासीन मलिक, वार्ड-65 से हाजी मशकूर और वार्ड- 67 से यूसुफ शम्सी को पार्षद पद का प्रत्याशी घोषित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें