ठाकुरद्वारा। नगर के वार्ड 10 में समस्याओं का अंबार है। करीब 3500 की आबादी वाले इस वार्ड की मुख्य मार्ग की रमनावाला उत्तराखंड बॉर्डर तक जाने वाली सड़क में 10 वर्ष से गहरे गड्ढे हैं। यह सड़क पीडब्ल्यूडी के अंतर्गत आती है। वार्ड के होलिका मंदिर के पास में लगा वाटर कूलर काफी समय से खराब है। वार्ड के मोहल्ला जमनावाला में खुले में सड़क पर रखे ट्रांसफार्मर से दुर्घटना के आशंका बनी रहती है। करीब एक वर्ष पूर्व एक बुजुर्ग वहां पड़ा कूड़ा बिनते समय सड़क पर टूटे तार की चपेट में आकर झुलस गया था। वार्ड में जगह-जगह सड़कें और नालियां क्षतिग्रस्त हैं। रमनावाला मार्ग पर लटके विद्युत लाइन के तारों से दुर्घटना के आशंका बनी रहती है। साफ-सफाई और पानी की पाइपलाइन लीकेज होने की भी यहां के नागरिकों की समस्याएं हैं।