मुरादबाद। गलशहीद थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक युवक का शव नाले में मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नाले से बाहर निकलवा। शव की पहचान मुगलपुरा थाना क्षेत्र के जामा मस्जिद चौराहा निवासी महफूज अली (35) के रूप में हुई है। महफूज लोहे की शीट बनाने का काम करता था। गलशहीद थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम में डूबने से मौत की पुष्टि हुई है। सात माह पहले पत्नी तलाक लेकर उसे छोड़कर चली गई थी। महफूज के परिवार में दो बेटे अयान और अलीशान हैं। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। ब्यूरो