कांठ। नगर के माननगर से सोमवार शाम नवयुवक वाल्मीकि कमेटी के तत्वावधान में महर्षि वाल्मीकि की भव्य शोभायात्रा हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा में शामिल आकर्षक झांकियां श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहीं। शोभायात्रा का शुभारंभ माननगर स्थित महर्षि वाल्मीकि मंदिर से हुआ। मुख्य अतिथि वरिष्ठ भाजपा नेता मुकेश माहेश्वरी ने फीता काटकर शोभायात्रा को रवाना किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर स्वागत किया। धार्मिक धुनों पर श्रद्धालु झूमे। नवयुवक वाल्मीकि कमेटी के अध्यक्ष अरविंद वाल्मीकि, उपाध्यक्ष संदीप वाल्मीकि, कोषाध्यक्ष विशाल वाल्मीकि, उपकोषाध्यक्ष राजन वाल्मीकि, दिपांकर वाल्मीकि, निशांत वाल्मीकि, आशीष वाल्मीकि, सुरेश वाल्मीकि, राहुल, लकी, राजीव कुमार, सुजीत कुमार वाल्मीकि, सनी वाल्मीकि, संजय कुमार, रमनदीप, विनोद कुमार, अजय कुमार वीरू वाल्मीकि, विश्म्भर वाल्मीकि, नवीन कुमार, सचिन कुमार, कुलवंत सिंह, संतोष कुमार, आदित्य वाल्मीकि, गौरव कुमार, नितिन कुमार, सोनू, सुमित कुमार, संदीप कुमार, महेंद्र वाल्मीकि आदि रहे।