फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मंडल स्तरीय परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए प्रभारी बनाए

विज्ञापन
विज्ञापन
संभल। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता समिति भारत की रविवार को बैठक हुई। इसमें डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती 14 अप्रैल को मनाने का निर्णय लिया गया। साथ ही राष्ट्रीय महासचिव कुसुम के नेतृत्व में वर्ष 2024 के सम्मानों की चयन कमेटी बनाई गई।
विज्ञापन

आचार्य मुक्तेश हकीम रईस सरस्वती इंटर कॉलेज में संपन्न हुई बैठक में कार्यों की समीक्षा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष हरद्वारी लाल गौतम ने बताया कि जयंती समारोह महर्षि दयानंद बाल मंदिर आर्य समाज संभल में होगा।
इसके लिए मोनी गुप्ता, शगुन तिवारी, पूजा रानी, ज्योति सिंह, तेजस्वी प्रजापति को जिम्मेदारी दी है। वहीं, मंडल स्तरीय सामान्य ज्ञान परीक्षा प्राइमरी, जूनियर तथा सीनियर वर्ग का परीक्षा परिणाम तैयार करने के लिए अलग-अलग प्रभारी बनाए गए। कहा गया कि इस बार प्रांतीय अलंकरण सम्मान समारोह जुलाई में आयोजित होगा। बैठक में रूबी, रजनी कांता चौहान, मंजू सक्सेना, उपासना शर्मा, रानी प्रजापति, तेजस्वी प्रजापति, अमित कुमार, पायल, पूजा रानी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें