फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: बिजली शाह की दरगाह पर मांगी मन्नत, की चादरपोशी

Wed, 10 Dec 2025 01:36 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कांठ। छजलैट के रसूलपुर चौहरा स्थित बिजली शाह की दरगाह पर इस साल भी बढ़ी संख्या में अकीदतमंद पहुंचकर मन्नत
विज्ञापन

पूरी होने पर चादरपोशी कर प्रसाद आदि चढ़ाने के साथ न्याज आदि कर रहे हैं। वहीं दूसरी ओर दरगाह परिसर में कब्वाली आदि भी की चल रही हैं। गद्दी नशीन बुन्दू शाह ने मंगलवार को कहा कि दरगाह काफी पुरानी है। यहां सच्चे मन और पूरे यकीन के साथ मांगी गई हर मुराद पूरी होती है। दूर-दूर से आने वाले अकीदतमंद यहां चादरपोशी और न्याज आदि करते हैं। उन्होंने कहा कि दरगाह से सभी वर्गों के लोगों की आस्था जुड़ी है। इस अवसर पर दरगाह के आसपास खाने पीने के साथ खेल खिलौनों, सौंदर्य प्रसाधन आदि की लगी तमाम दुकानों पर भी खूब खरीदारी की जा रही है। व्यवस्था में बब्बन, सब्बन, रफीक शाह, सफीक, हबीब, शरीफ, अरसद आदि रहे। संवाद

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें