फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लखनऊ सुपर जाइंटस ने थांवला राइडर्स को 78 रन से हराया

Tue, 09 Jun 2026 02:14 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
बिलारी। नगर में सरकारी अस्पताल के निकट खेल मैदान पर चल रहे नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट के एक महत्वपूर्ण मैच में लखनऊ सुपर जाइंटस की टीम ने थांवला राइडर्स की टीम को 78 रनों के अंतर से हरा दिया। लखनऊ सुपर जाइंटस की टीम के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। लखनऊ सुपर जाइंटस के विस्फोटक बल्लेबाज हिमांशु ने मैच में 35 गेंदे खेलकर 85 रन बनाए। इसी टीम के रोहित ने 11 गेंदों में 13 रन बनाए। टीम ने निर्धारित दस ओवर में पांच विकेट पर 124 रन का विशाल स्कोर बनाया। जबाव में विजयी लक्ष्य का पीछा करने उतरी थांवला राइडर्स के बल्लेबाज शुरूआत से ही दबाव में आ गए। थांवला राइडर्स की टीम ने रेहान के 18 रन, अकमल 09 रन और अरबाज के 09 रन के सहयोग से दस विकेट पर कुल 46 रन बनाए। इस तरह से 78 रन के बढ़े अंतर से लखनऊ सुपर जाइंटस की टीम ने यह मैच जीत लिया। 85 रन बनाने वाले विजेता टीम के बल्लेबाज हिमांशु को मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया। टूर्नामेंट के इस मैच में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन और सपा के वरिष्ठ नेता राजेश यादव पहुंचे। उन्होंने मैच खेलने वाली दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय कर उनकी हौंसला अफजाई की। सपा नेता राजेश यादव के साथ बिशन सिंह यादव, मुकुट सिंह यादव, सोनू यादव,हाजी इब्राहीम नगीना, हाजी महरबान मलिक आदि भी रहे। मैच आयोजन में तस्लीम अजहरी, बिटटू, मीनू, रियाज आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें