मुरादाबाद। एक मार्च से रेलवे लखनऊ-चंडीगढ़ स्पेशल एक्सप्रेस का संचालन करने जा रहा है। मंगलवार शाम को रेलवे द्वारा इसकी घोषणा की गई है। सीनियर डीसीएम रेखा शर्मा ने बताया कि ट्रेन नंबर 05011/12 लखनऊ-चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस का परिचालन एक मार्च से किया जाएगा। यह ट्रेन दो मार्च से प्रतिदिन सुबह पांच बजकर 50 मिनट पर मुरादाबाद जंक्शन पर रुकेगी और दोपहर तीन बजे चंडीगढ़ पहुंचाएगी। वापसी की दिशा में शाम सवा पांच बजे चंडीगढ़ से चलेगी और देर रात एक बजकर 55 मिनट पर मुरादाबाद पहुंचाएगी। उन्होंने बताया कि यह एक्सप्रेस ट्रेन मुरादाबाद समेत शाहजहांपुर, हरदोई, चंदौसी, अमरोहा, गजरौला, मंडी धनौरा, चांदपुर स्याऊ, हलदौर, बिजनौर, किरतपुर, मौज्जमपुर, लक्सर, रुड़की और सहारनपुर में रुकेगी।