फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम कहानी का दुखद अंत: प्यार के खिलाफ थे घर वाले, प्रेमी जोड़े ने जंगल में जाकर खाया जहर; एक की मौत

Thu, 12 Oct 2023 05:17 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद इलाके में एक प्रेमी जोड़े ने जंगल में जाकर जहर खा लिया। जिसके बाद एक की मौत हो चुकी है और दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ठाकुरद्वारा थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया। दोनों जंगल में गंभीर हालत में पड़े मिले। परिनज उन्हें लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई जबकि युवती का निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है।

विज्ञापन


गांव के युवक का अपने ही गांव निवासी 19 वर्षीय युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। परिजनों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने दोनों के मिलने जुलने पर पाबंदी लगा दी। इसके बाद युवक को रिश्तेदार के घर भेज दिया गया था। 

बताया जा रहा है युवक का कहीं दूसरी जगह रिश्ता भी तय कर दिया गया। बृहस्पतिवार सुबह युवक ने युवती को गांव के बाहर मिलने के लिए बुलाया। यहां दोनों ने जहर खा लिया। इसी दौरान गांव के लोग जंगल गए तो उन्हें दोनों जहर खाई हालत में पड़े मिले।
विज्ञापन


सूचना पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए और उन्हें उठाकर अस्पताल ले गए, जहां युवक की मौत हो गई। युवती की भी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस अधीक्षक ग्रामीण संदीप कुमार मीना का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें