फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amroha News: घंटों इंतजार के बाद भी मिलने नहीं पहुंचा प्रेमी, युवती ने किया हंगामा

विज्ञापन
विज्ञापन
अमरोहा। घंटों इंतजार के बाद भी प्रेमी प्रेमिका से मिलने नहीं पहुंचा, तो नाराज प्रेमिका नाराज हो गई। वह फोन पर किसी को बुरा भला कहने लगी। आसपास खड़े कुछ लोगों को युवती के व्यवहार खराब देख इसकी सूचना पुलिस को दी। इस दौरान जमकर हंगामा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस युवती को कोतवाली ले आई।
विज्ञापन

दिल्ली की रहने वाली एक युवती का हसनपुर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उनकी लव स्टोरी मोबाइल पर ही काफी समय से चल रही थी। शुक्रवार को युवती रिश्तेदारी संभल में जाने के बहाने दिल्ली से हसनपुर पहुंच गई। युवती का प्रेमी से ब्लॉक तिराहे पर मिलने का वायदा था। सुबह करीब 10 बजे युवती हसनपुर पहुंच गई और दोपहर तक भी उसका प्रेमी नहीं पहुंचा तो वह मोबाइल फोन पर किसी को बुरा भला कहने लगी। युवती के व्यवहार को गलत देख और घंटों से परेशानी में देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस वहां पहुंच गई। युवती से पूरी बात की जानकारी की। बाद में युवती को उसके एक परिचित की सुपुर्दगी में दे दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें