दिल्ली की रहने वाली एक युवती का हसनपुर निवासी एक युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा है। उनकी लव स्टोरी मोबाइल पर ही काफी समय से चल रही थी। शुक्रवार को युवती रिश्तेदारी संभल में जाने के बहाने दिल्ली से हसनपुर पहुंच गई। युवती का प्रेमी से ब्लॉक तिराहे पर मिलने का वायदा था। सुबह करीब 10 बजे युवती हसनपुर पहुंच गई और दोपहर तक भी उसका प्रेमी नहीं पहुंचा तो वह मोबाइल फोन पर किसी को बुरा भला कहने लगी। युवती के व्यवहार को गलत देख और घंटों से परेशानी में देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस वहां पहुंच गई। युवती से पूरी बात की जानकारी की। बाद में युवती को उसके एक परिचित की सुपुर्दगी में दे दिया गया। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक सुशील कुमार वर्मा का कहना है कोई कानूनी कार्रवाई नहीं हुई है।