फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मंदिर जाते समय बुजुर्ग महिला को झांसा देकर कंगन उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। रामगंगा विहार फेस -1 में शनिवार की सुबह मंदिर जा रही बुजुर्ग महिला को झांसा देकर तीन युवकों ने सोने के दो कड़े उतरवा लिए। बदले में महिला को कागज में प्लास्टिक का कंगन देकर चंपत हो गए। इस मामले में सिविल लाइंस पुलिस मुकदमा दर्ज कर तीनों उचक्कों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

राम गंगा विहार फेस -1 स्टेडियम रोड निवासी सिंचाई विभाग के कर्मचारी अभिषेक गुप्ता ने उनकी मां हेमलता गुप्ता (80) रोज की तरह शनिवार की सुबह साढ़े नौ बजे पैदल शिव मंदिर जा रही थी। इस बीच तीन युवक बुजुर्ग महिला के पीछे लग गए। उन्होंने बुजुर्ग महिला को रोककर कहा कि माताजी, आप रास्ते में सोने के कड़े पहनकर मत जाओ। आगे कोई लूट लेगा। सुरक्षा का भय दिखाने के लिए तीनों युवकों में एक ने कहा कि इसी कारण उसने अपनी चेन कागज में लपेटकर रख ली है। बुजुर्ग महिला उचक्कों के झांसे में आई। महिला ने अपने दोनों कड़े उतार दिए। इस बीच एक अन्य उचक्के ने कागज में प्लास्टिक का कंगन लपेटकर बुजुर्ग को थमा दिया और सोने के कड़े लेकर चला गया। पूजा पाठ करने के बाद बुजुर्ग महिला ने लिफाफानुमा कागज खोला तो उसमें सोने की जगह प्लास्टिक के कंगन मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलने पर परिवार के लोग सकते में आए। बुजुर्ग के बेटे ने घटना की लिखित जानकारी सिविल लाइंस पुलिस को दी। पुलिस ने इस मामले में धारा 417, 420 के तहत अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की एक टीम उचक्कों की तलाश करने के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें