फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: एलएलबी छात्रा से चचेरे भाई ने किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र में एलएलबी छात्रा के साथ उसके चचेरे ने भाई ने दुष्कर्म किया है। पीड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसके साथ मारपीट की। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पीड़ित छात्रा ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसके पिता फर्म में नौकरी करते हैं। वह रात में करीब 12 बजे घर लौटते हैं। पीड़िता ने बताया कि 15 जुलाई की रात वह अपने घर के आंगन में मच्छरदानी लगाकर सो रही थी। रात करीब ढाई बजे पीड़िता का चचेरा भाई आ गया। पीड़िता ने बताया कि आरोपी चचेरे भाई ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता ने विरोध किया और शोर मचाया लेकिन कोई उसे बचाने नहीं आया। आरोपी ने हाथ से उसका मुंह दबा दिया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी धमकी देकर भाग गया। पीड़िता का कहना है कि उसने बदनामी की डर में किसी को कुछ नहीं बताया। शनिवार को पीड़िता ने हिम्मत करके अपनी मां को आपबीती सुनाई। इसके बाद पीड़िता को उसके मां-पिता थाने लेकर पहुंचे और केस दर्ज करा दिया। एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि आरोपी की तलाश की जा रही है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा और कोर्ट में उसके बयान दर्ज कराए जाएंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें