मुरादाबाद। गोकुलदास हिंदू गर्ल्स कॉलेज मुरादाबाद में आजादी के अमृत महोत्सव के तहत गृह विज्ञान विभाग की ओर से विश्व स्तनपान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम दिन पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, प्रतियोगिता के प्रारंभ में प्राचार्य प्रोफेसर चारू मेहरोत्रा ने छात्राओं को स्तनपान दिवस से संबंधित जानकारी दी। कहा कि स्तनपान नवजात शिशु के लिए जरूरी ही नहीं अपितु पूर्ण आहार भी है। बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। प्रतियोगिता में 21 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। लिपिका सक्सेना को प्रथम, फरहा नाज को द्वितीय और आंचल को तृतीय स्थान मिला। वहीं सांत्वना पुरस्कार श्रद्धा, कुलसुम को दिया गया। कॉलेज की प्राचार्य डॉ. अंजना दास ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. सुदेश कुमारी, डॉ. अंचल गुप्ता, डॉ. प्रवीण सैनी शामिल रहे। इस दौरान डॉ. करुणा आनंद, डॉ. कविता भटनागर, डॉ. अंशु सरीन, डॉ. किरण साहू, डॉ. सीमा गुप्ता, डॉ. सुधा सिंह, डॉ. वंदना पांडे आदि मौजूद रहीं। ब्यूरो