फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करंट लगने से लाइन मैन की मौत, गुस्साए लोगों ने हाईवे पर लगाया जाम

सार

मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सरकारी नलकूप की लाइन ठीक करने गए लाइनमैन जगपाल (32) की करंट लगने से मौत हो गई।परिजन शव लेकर थाने आ गए और बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए।इसके बाद लोग हाईवे से हटे, तब पुलिस ने यातायात शुरू करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद। मूंढापांडे थानाक्षेत्र में सरकारी नलकूप की लाइन ठीक करने गए लाइनमैन जगपाल (32) की करंट लगने से मौत हो गई। हादसे से गुस्साए लोगों ने दिल्ली लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर जाम लगा दिया। उन्होंने परिवार को आर्थिक मदद और एक सदस्य को नौकरी दिलवाने की मांग की। एसडीएम सदर के आश्वासन पर लोग मान गए और करीब एक घंटे बाद जाम हाईवे से हट गए। मृतक के भाई की तहरीर पर जेई के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

मूंढापांडे के दुपेड़ा गांव निवासी जगपाल बिजली निगम में संविदा पर लाइनमैन था। उसके परिवार में पत्नी लक्ष्मी, बेटे सचिन व मनीष और बेटियां जुबली, खुशबू और खुशी हैं। लक्ष्मी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह करीब 8 बजे उसके पति जगपाल मूंढापांडे क्षेत्र के जंगल में सरकारी नलकूप की लाइन ठीक करने शटडाउन लेकर गए थे। वह खंभे पर चढ़कर लाइन ठीक कर रहे थे। इस दौरान किसी ने बिजलीघर से बिजली सप्लाई शुरू हो गई। करंट लगने से वह नीचे गिर गए। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंच गए और जगपाल को मूंढापांडे के सीएचसी ले गए। हालत गंभीर होने पर जगपाल को रेफर कर दिया। निजी अस्पताल में डॉक्टरों ने उन्हें मृतक घोषित कर दिया।
परिजन शव लेकर थाने आ गए और बिजली अधिकारियों को मौके पर बुलाने की मांग पर अड़ गए। पुलिस ने तहरीर लेकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाने को कहा लेकिन परिजन नहीं माने। वह शव लेकर दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर मनकरा मोड़ पर पहुंच गए और जाम लगा दिया। जिससे वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। सूचना मिलने पर एसडीएम सदर प्रशांत तिवारी और सी ओ कटघर शैलजा मिश्रा मौके पहुंच गए। तब लोगों ने अधिकारियों के सामने मांग रखी कि जगपाल के परिवार को मुआवजा और परिवार के एक सदस्य को नौकरी मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

एसडीएम ने लोगों को शांत कर मृतक के परिजनों को पांच लाख रुपये का मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। अन्य मांगों के लिए रिपोर्ट बनाकर उच्च अधिकारियों के भेजने का आश्वासन दिया। इसके बाद लोग हाईवे से हटे, तब पुलिस ने यातायात शुरू करा दिया। मूंढापांडे थाना प्रभारी अमित तोमर ने बताया कि पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। जेई पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें