फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: दिल्ली की तरह मुरादाबाद में भी हुआ था किडनी कांड का खुलासा

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। देश की राजधानी दिल्ली की तरह 2008 में मुरादाबाद में किडनी गिरोह का खुलासा हुआ था। एक व्यक्ति की मामूली शिकायत पर पुलिस ने जांच शुरू की तो परत दर परत राज खुलते चले गए। इस गिरोह में डॉक्टर समेत देश विदेश के कई लोग शामिल पाए गए थे। इस कांड का मुख्य आरोपी डॉ. अमित कुमार और उसका भाई जीवन था।
विज्ञापन

24 जनवरी 2008 में मुरादाबाद के तत्कालीन एसएसपी प्रेम प्रकाश को गरीबों का खून निकालने और किडनी खरीदने वाले कुछ लोगों के अक्सर रेलवे स्टेशन पर सक्रिय होने की सूचना मिली थी। इसकी गहराई से जांच की गई तो मेरठ का विद्याराम उर्फ पप्पू पुलिस के संपर्क में आया। विद्याराम ने पुलिस को मेरठ में अपने इलाज की शुरुआत के बाद फरीदाबाद रेफर किए जाने और वहां इलाज के दौरान किडनी निकाले जाने की शिकायत की थी। उसने बताया कि ताड़ीखाना चौराहे के पास कुछ लोग आते हैं। एसएसपी के निर्देश पर तत्कालीन एएसपी मंजिल सैनी ने पूरे मामले की जांच की। पीड़ितों के बयान दर्ज किए तो पता चला कि मजदूरों को पैसे का लालच देकर उनकी किडनी निकाली जाती थी। फिर उसे मोटी रकम पर देश-विदेश में लोगों को बेच दी जाती थी।
-
फरीदाबाद में पकड़े गए गिरोह से जुडे लोग
मुरादाबाद पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल के दौरान फरीदाबाद के अस्पताल में दबिश दी थी। जहां अवैध रूप से किडनी ट्रांसप्लांट का धंधा चल रहा था। डॉक्टर जरूरतमंदों को रुपये का लालच देकर उनकी किडनी निकालकर अपने मरीजों को ट्रांसप्लांट करता था।
विज्ञापन

सिपाही ने दलाल से मिलकर रफा दफा कर दिया था मामला
- जिस व्यक्ति की किडनी निकाली गई थी, उसने दोबारा इस मामले में तत्कालीन एसएसपी से शिकायत की थी। तब पता चला कि पीड़ित पहले भी शिकायत कर चुका था, लेकिन जिस सिपाही को जांच सौंपी गई थी, वह दलाल से मिलकर मामले को रफा-दफा कर चुका था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें