फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad: हल्की बारिश ने लोगों को पहुंचाई बड़ी राहत, ओपीडी में घटे मरीज, डॉक्टर बोले- पानी का सेवन करते रहें

Fri, 07 Jun 2024 04:30 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, मुरादाबाद

सार

मुरादाबाद में बारिश होने से लोगों को राहत मिली है। इसी के साथ अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों की संख्या में भी कमी आ गई है। चिकित्सकों के मुताबिक लगातार पानी का सेवन करते रहें।
विज्ञापन
मुरादाबाद में गर्मी से राहत पाते बच्चे - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुरादाबाद में तीन दिन अलग अलग समय पर हुई हल्की बारिश ने लोगों को बड़ी राहत पहुंचाई है। जिला अस्पताल व निजी चिकित्सकों के पास ओपीडी में मरीजों की संख्या कम हो गई है। जिला अस्पताल में सात दिन पहले तक जहां हर दिन 1500 से ज्यादा मरीज हर दिन आ रहे थे।

अब यह संख्या औसतन 1100 हो गई है। रविवार तक लगभग 250 बेड के अस्पताल में कुछ ही बेड खाली बचे थे। अब तीन दिन में स्थिति यह है कि हर वार्ड में छह से सात बेड खाली हैं। बच्चा वार्ड में 28 मरीज भर्ती थे। बृहस्पतिवार को घटकर 16 हो गए।

डॉक्टरों ने बारिश से तापमान कम होना लोगों के स्वास्थ्य के लिए बहुत अच्छा बताया है। इमरजेंसी में हर दिन 100 से ज्यादा मरीज पहुंच रहे थे। यहां आंकड़ा घटकर 80 तक रह गया है।

डॉक्टरों का कहना है कि आने वाले दिनों में मौसम फिर से गर्म हो सकता है। इस समय फास्ट फूड से परहेज करें व शरीर में पानी की कमी न होने दें। रोजाना सुबह 40 से 45 मिनट व्यायाम या सैर जरूर करें।

ओपीडी में इस तरह घटे मरीज

  • 3 जून 1521 मरीज
  • 4 जून 967 मरीज
  • 5 जून 1257 मरीज
  • 6 जून 1221 मरीज

इन बातों का रखें ख्याल

  • तला भुना व बाहर का मसालेदार भोजन न खाएं
  • हरी सब्जियां व मौसमी फलों का सेवन करें
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें
  • रोजाना सुबह व्यायाम करें
  • पढ़ने वाले बच्चे देर रात तक नहीं, सुबह जल्दी उठकर पढ़ें
  • बारिश में न नहाएं
  • आइसक्रीम, दही का सेवन अच्छा है

तापमान कम होने से ओपीडी व आईपीडी में मरीज कम हो गए हैं। पहले दोपहर में 12 से 3 बजे तक इमरजेंसी में लगातार घबराहट, ब्लड प्रेशर, कमजोरी व डायरिया के मरीज आते थे। इन दिनों सिर्फ डायरिया के मरीज आ रहे हैं। वह भी पहले से कम हैं। खानपान का ध्यान रखने की जरूरत है। मौसम फिर गर्म हो सकता है। - डॉ. राजेंद्र कुमार, चिकित्साधीक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें