फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फैजुल्लागंज के जंगल में दिखा तेंदुआ, मचा हड़कंप

Fri, 21 Nov 2025 02:34 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। फैजुल्लागंज गांव के जंगल में बृहस्पतिवार शाम तेंदुआ दिखने से हड़कंप मच गया। किसान अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।
विज्ञापन

एक ग्रामीण ने तेंदुए की गतिविधियों का वीडियो बनाया और उसे सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। गांव निवासी मोनू चौहान ने बताया कि शाम करीब 5 बजे किसान अपने खेत पर काम कर रहे थे, तभी एक तेंदुआ गांव में दक्षिण की ओर नहर के पास घूमता दिखाई दिया। जिसे देखकर किसान इधर-उधर भागने लगे। तेंदुआ गांव के वीरेंद्र सिंह के गन्ने के खेत में चला गया। वन विभाग कार्यालय के प्रभारी दरोगा पीयूष जोशी ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं मिली है। शुक्रवार को सुबह वन विभाग की टीम गांव में जाकर तेंदुए की जांच करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें