फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नहर के किनारे दिखा तेंदुआ, वन विभाग ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
डिलारी(मुरादाबाद)। क्षेत्र के गांव बमनिया पट्टी में तिराहे के पास नहर की पुलिया पर बृहस्पतिवार की सुबह छात्रों ने तेंदुए को टहलते देखा। दहशत में आए छात्रों की सूचना पर सैकड़ों ग्रामीण में लाठी-डंडों से लैस होकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देख तेंदुआ नहर की पुलिया के नीचे चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस व वन विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया।
विज्ञापन


क्षेत्र के बमनिया पट्टी गांव में तिराहे के पास नहर की पुलिया पर गुरुवार की सुबह लगभग चार बजे तेंदुए को देख छात्रों के होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत मोबाइल से गांव में सूचना दी। यह छात्र पास के गांव सरकड़ा विश्नोई में ट्यूशन पढ़ने के लिए जा रहे थे। सूचना पर सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों को देखकर तेंदुआ नहर की पुलिया के नीचे चला गया। नहर में पानी न के बराबर था।
ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। वन विभाग की टीम ने नहर की पुलिया के दोनों छोर पर जाल लगा दिया। ग्रामीणों के शोर मचाने पर पुलिस ने डंडा फटकार उनको दूर कर दिया। बाद में मशक्कत के बाद वन विभाग की टीम ने तेंदुए को पिंजरे में कैद कर लिया। तेंदुए को वन विभाग की टीम अपने साथ ले गई। तब कहीं जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें