नैनीताल बाईपास पर कोसी नदी के पास खवडिया भूड के जंगल में बड़ा बाग के पास डंपर चालकों को एक तेंदुआ दिखाई दिया। जिससे वह डर कर डंपरों पर चढ़ गए और शोर मचाया। जिसके बाद तेंदुआ कोसी नदी की ओर चला गया।
खवड़िया भूड़ के जंगल में कोसी नदी के पास बड़ा बाग में नैनीताल बाईपास पर मिट्टी भराव कार्य कर रहे संभल के आधा दर्जन डंपरों के चालक समेत 10 लोग ठहरे हुए हैं। खवड़िया भूड़ के प्रधान पति रिजवान अली ने बताया कि चालक महीपाल ने शनिवार की रात डंपरों की लाइट में बाग के पास तेंदुआ दिखाई दिया। जिसे देख वह सब डंपरों के ऊपर चढ़ गए और शोर मचाना शुरू कर दिया। इससे वह कोसी नदी की ओर चला गया। रविवार रात में उसकी दहाड़ कुछ लोगों सुनाई दी, लेकिन लेकिन कोहरा आने के कारण वह दिखाई नहीं दिया। लोगों के चीखने चिल्लाने पर वह शांत हो गया। तेंदुआ के दिखाई देने से खवड़िया भूड़, वरबाला, खाईखेड़ा, सिहोरा बाजे गांव के लोगों में दहशत है। खवड़िया भूड़ से कोसी नदी पार कर रामपुर जाने के लिए तमाम लोग इसी शार्टकट रास्ते का इस्तेमाल करते हैं। इन गांवों की सभी मस्जिदों से एनाउंस कर लोगों से जंगल की ओर अकेले न जाने की अपील की गई है। प्रधान पति रिजवान अली ने बताया कि शनिवार रात तेंदुआ की सूचना मूंढापांडे पुलिस को दी गई है। भाकियू टिकैत गुट के मीडिया प्रभारी गुड्डू पाशा ने वन विभाग से तलाशी अभियान चलाकर तेंदुआ को पकड़वाने की मांग की है।