फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: तेंदुए ने किया बछड़े का शिकार, ग्रामीण भयभीत

Wed, 31 Jan 2024 04:04 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
मूंढापांडे (मुरादाबाद)। मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र के गांव सिरसखेड़ा के जंगल में तेंदुए ने एक बछड़े का शिकार कर दिया। ग्रामीणों ने मंगलवार को शोर मचाते हुए तेंदुए का पीछा किया। कुछ ही देर में तेंदुआ जंगल में लोगों की आंखों से ओझल हो गया।
विज्ञापन

मूंढापांडे क्षेत्र के सिरसखेड़ा निवासी सुलेमान ने बताया कि गांव में कई दिनों से तेंदुए के पंजों के निशान देखे जा रहे हैं। मंगलवार को ग्रामीण जंगल गए तो उनकी नजर वहां एक बछड़े पर पड़ी। इसका शिकार तेंदुए ने किया था। इस बीच जंगल में ग्रामीणों ने तेंदुए को देखा। शोर मचाने पर आवाज सुनकर ग्रामीणों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने हो हल्ला करते हुए तेंदुए को जंगल की तरफ दौड़ा दिया। कुछ ही देर में वह तेज रफ्तार से भाग निकला। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकतर गड्ढा खोदवाने के बाद बछड़े के शव को जमीन में दबा दिया। इसके बाद पुलिस ने लोगों को अलर्ट करने के लिए सिरसखेड़ा और आसपास के गांवों में जाकर मस्जिदों से घोषणाएं कराई। तेंदुए की धमक से ग्रामीण सहम गए हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें