फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: फसल की रखवाली कर रहे किसान पर तेंदुए ने किया हमला

Sat, 30 Mar 2024 01:21 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
सौंधन। कैला देवी थाना क्षेत्र के गांव रुदायन के खेतों में शुक्रवार की देर रात तेंदुए के द्वारा ग्रामीण पर हमला करने का शोर मचा। इसके बाद ग्रामीण लाठी-डंडे लेकर खेतों पर पहुंच गए। वन विभाग को इसकी जानकारी दी गई है। गांव रूदायन निवासी सत्यीवर का कहना है कि वह शुक्रवार की रात को गेंहू की फसल की रखवाली कर रहा था। इसी दौरान तेंदुआ दिखाई दिया और उसने हमला कर दिया। इसमें उसका हाथ और टांग जख्मी हो गई। किसी तरह जान बचाकर भाग और गांव में सूचना दी। इसके बाद ही ग्रामीण लाठी-डंडों के साथ पहुंचे। गांव रूदायन के ग्राम प्रधान के पति संजीव यादव का कहना है कि तेंदुए को घेर लिया था लेकिन वन विभाग के अधिकारियों का फोन नहीं उठा। इसके बाद ग्रामीण पीछे हट गए। बताया कि ग्रामीणों ने एक वीडियो बनाया है। जिसमें तेंदुआ दिखाई दे रहा है। हालांकि वीडियो में स्पष्ट नहीं है कि तेंदुआ है या कोई अन्य जानवर है। वहीं संभल के डिप्टी रेंजर उस्मान अली का कहना है कि तेंदुआ होने की बात अफवाह है। हालांकि टीम एहतियाती तौर पर जांच पड़ताल करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें