कांठ। शनिवार को तहसील के सभी अधिवक्ता एकत्र होकर एडीएम प्रशासन संगीता गौतम और एसडीएम स्निग्धा चतुर्वेदी से मिले। उन्होंने क्षेत्र में तेंदुओं की संख्या अधिक होने के कारण एग्रीस्टैक के कार्य को करने में समस्या बताई। लेखपालों का कहना था कि यह कार्य मौके पर खेतों में जाकर किया जाता है, लेकिन क्षेत्र में तेंदुओं के लगातार दिखाई देने से लेखपालों में भय है। इस दौरान उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ कांठ के अध्यक्ष अली हुसैन, तहसील मंत्री संजीव सागर, निशांत त्यागी, अर्जुन सिंह, जहीरूद्दीन, अंकित सक्सेना, अंकित कुमार, फहीम अहमद, पुष्पराज सिंह, सौरभ चौधरी आदि लेखपाल रहे। संवाद