फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: पत्नी और बच्चे को मायके छोड़ा, नाबालिग साली का अपहरण कर किया दुष्कर्म

विज्ञापन
विज्ञापन
ठाकुरद्वारा। क्षेत्र में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और बच्चे को मायके में छोड़कर अपनी नाबालिग साली का साथियों की मदद से अपहरण कर लिया। बाद में दुष्कर्म कर साली को अपनी ससुराल में छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


कोतवाली ठाकुरद्वारा क्षेत्र के मुरादाबाद हाईवे पर स्थित गांव निवासी ने पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसकी बड़ी बेटी की शादी 17 अप्रैल 2019 को सुरजननगर चौकी क्षेत्र के एक गांव निवासी एक युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसकी बेटी ने एक पुत्र को जन्म दिया। आरोप है कि उसका दामाद उसकी बेटी को कम दहेज देने को लेकर मारपीट करता था। दिसंबर 2022 में वह अपनी पत्नी और उसके बेटे को उसके घर में पर छोड़कर चला गया। तब से उसकी बेटी मायके में ही रह रही है।



आरोप है कि इस दौरान 18 अप्रैल 2023 को उसका दामाद उसके घर पर आया। उसकी नाबालिग छोटी बेटी को बहला फुसलाकर अपने साथ अपहरण कर ले गया। इस दौरान उसके दो अन्य साथी भी मौजूद थे। पुलिस को दी तहरीर में कहा है कि आठ मई को वह उसकी छोटी बेटी को उसके घर पर छोड़ कर चला गया। पूछताछ करने पर उसकी छोटी बेटी ने बताया कि उसके जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पुलिस ने तहरीर पर आरोपी, उसके साथी आलियाबाद निवासी किशन सिंह और सलारपुर निवासी रिंकू के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, दुष्कर्म और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस का कहना है कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें