ठाकुरद्वारा। गांव बैजनाथपुर निवासी मनोज कुमार ने कोर्ट में याचिका दायर कर कहा कि उसने गीता शर्मा आदि से गांव किशनपुर गांवड़ी में स्थित खेती की भूमि का सौदा किया था। 18 नवंबर 2015 को 220000 रुपये देकर रजिस्टर्ड इकरामनामा अपने पक्ष में करा लिया था। शेष 20000 रुपये की धनराशि 17 अक्तूबर 2016 को बैनामा कराते समय देना तय हुई था, लेकिन आरोपी निर्धारित तिथि पर बैनामा कराने नहीं आए। बाद में उसे पता चला कि उसे बेची गई भूमि का बैनामा 25 सितंबर 2018 को किसी दूसरे व्यक्ति को करा दिया गया है। उसने आरोपियों पर जमीन बेचने के नाम पर ठगी करने का आरोप लगाया। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर आरोपी मीना शर्मा और उसके पुत्र प्रशांत कुमार निवासी डिफेंस कॉलोनी बाजपुर उत्तराखंड, किशनपुर गांवड़ी निवासी गजपाल सिंह, कृपाल सिंह और मिथलेश देवी, ठाकुरद्वारा वार्ड एक निवासी नरेश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।