फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रिश्ता तय होने के बाद नकदी जेवर लेकर युवती फरार, अपहरण केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। मझोला थानाक्षेत्र के एक मोहल्ले से एक युवती लापता हो गई। परिवार के लोगों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन उसका कहीं सुराग नहीं लग पाया। युवती के पिता का आरोप है कि वह अपने साथ डेढ़ लाख रुपये की नकदी और एक लाख 60 हजार रुपये के जेवर भी ले गई है। पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ बहला फुसलाकर अपहरण कर ले जाने का केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

युवती के पिता ने मझोला थाने में दर्ज कराए केस में बताया कि उसकी 22 वर्षीय बेटी को सिरकोई निवासी अरुण सैनी काफी समय से परेशान कर रहा था। उसने चोरी छिपे अपनी बेटी का रिश्ता तय कर दिया था। आरोपी को इसकी जानकारी हो गई थी। 26 अक्तूबर को सुबह करीब साढ़े तीन बजे आरोपी अपने साथी अनूप, चिंटू और देवेंद्र उर्फ नौटिल के साथ युवती को बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। युवती घेर में रखे डेढ़ लाख रुपये की नकदी और करीब 1.60 लाख के जेवर भी अपने साथ ले गई है। मझोला धनंजय सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें