मूंढापांडे। थाना क्षेत्र में जैतपुर बिसाहट में बृहस्पतिवार की सुबह ट्रैक्टर से लैब्रा कुत्ता कुचल दिया। जिससे उसकी मौके हो गई। मालिक ने सूचना देकर पुलिस बुला कर तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया है। जैतपुर बिसाहट निवासी गौरव कुमार ने दी तहरीर में बताया कि वह बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे अपने पालतू लैब्रा कुत्ते को घूमने जंगल जा रहा था। इस दौरान गांव के राजू के ट्रैक्टर को चालक कुलदीप ने रंजिश में उसके ऊपर चढ़ा दिया। सूचना पर पुलिस मौके पर गई और जांच पड़ताल की। मूंढापांडे के पशु-चिकित्सक से कुत्ता का पोस्टमार्टम कराया गया है। सीओ हाईवे वरुण कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो