फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मजदूर ने पेड़ से लटक कर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा(मुरादाबाद)। मझोला थाने के पास नया मुरादाबाद के सेक्टर 16 बी में शनिवार की सुबह बरेली निवासी एक मजदूर का शव पेड़ पर फंदे लटका मिला। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन

बरेली के गांव सिमरा बोरीपुर निवासी धर्मेंद्र सिंह (44) पेशे से मजदूर है। वह नया मुरादाबाद में मजदूरी का काम करता था और नया मुरादाबाद के सेक्टर 16 बी में खाली पड़े मकानों में रहता था। शनिवार सुबह थाने के बराबर वाली सड़क पर एक पेड़ पर उसका शव लटका हुआ मिला था। सूचना पाकर नया मुरादाबाद के चौकी प्रभारी अनंत पाल सिंह मौके पर पहुंच गए और मजदूर के शव को पेड़ से नीचे उतारा। आसपास के लोगों ने बताया कि मजदूर धर्मेंद्र नशा करने का आदी थी। उसने आत्महत्या क्यों की, यह जानकारी नहीं हो सकी है। चौकी प्रभारी ने बताया कि सूचना उसके परिजनों को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें