फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: लोकोशेड पुल पर चाइनीज मांझे से मजदूर की गर्दन कटी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। दिल्ली रोड स्थित लोकोशेड पुल पर रविवार की दोपहर बाइक सवार मजदूर की गर्दन चाइनीज मांझे से कट गई। घायल होने पर मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। डॉक्टरों ने मजदूर के घावों को देखते हुए 15 टांके लगाए हैं। उसकी दो अंगुलियां भी चोटिल हो गईं हैं।
विज्ञापन

एकता कॉलोनी निवासी रवि प्रजापति (24 वर्ष) मंडी समिति में मजदूरी करता है। रविवार की दोपहर करीब तीन बजे वह अपने फूफा को छोड़ने के लिए सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के पीलीकोठी पर बाइक से गया था। रवि बाइक से घर लौट रहा था। दिल्ली रोड स्थित लोकोशेड पुल पर पहुंचने पर अचानक उसकी गर्दन चाइनीज मांझे की चपेट में आ गई। गर्दन से मांझे को निकालने की कोशिश में वह बाइक से गिर गया। इस बीच गर्दन से खून बहने लगा। उसकी दो अंगुलियां भी चोटिल हो गईं। इस दाैरान पुल पर राहगीरों की भीड़ इकट्ठी हो गई। राहगीरों की सूचना पर 108 नंबर एम्बुलेंस के कर्मियों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इलाज के दौरान उसकी गर्दन पर 15 टांके लगाए गए। मजदूर की हालत स्थिर बताई जा रही है। इस मामले में अस्पताल की तरफ से सिविल लाइंस पुलिस को सूचना दी गई। लोकोशेड पुल पर चाइनीज मांझे से पतंग उड़ाने वालों की पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। घंटों छानबीन के बाद पता नहीं चल सका कि किसके मांझे से मजदूर की गर्दन कटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें