फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: नया मुरादबाद में मजदूर पर कुत्तों ने हमला करके घायल किया

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकबड़ा। रविवार को नया मुरादाबाद योजना के सेक्टर 13 में एक मजदूरी करने आए एक मजदूर को कुत्तों के झुंड ने हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। नया मुरादाबाद के लोगों ने जैसे तैसे मजदूर को कुत्ते से बचाया और जिला अस्पताल भेजा गया है। नया मुरादाबाद में लोगों ने बताया की यहां पर कुत्तों ने खास आतंक मचा रखा है।
विज्ञापन


नया मुरादाबाद योजना के सेक्टर 13 में पाकबड़ा थाना क्षेत्र के गुरेठा गांव निवासी बनवारी सिंह मजदूरी करने आए थे। वह एक मकान में मजदूरी कर रहे थे। रविवार की दोपहर को अचानक एक कुत्तों का झुंड वहां पर आ गया और मजदूर पर हमला बोल दिया। बनवारी को कई स्थानों पर इन कुत्तों ने नोंच लिया। आसपास के लोगों ने जैसे तैसे कुत्तों से बनवारी को बचाया और जिला अस्पताल भेजा गया।
नया मुरादाबाद निवासी मेहताब जहां, जुबरात, गौरव वर्मा, नवरत्न सिंह आदि ने बताया की आवारा कुत्तों ने यहां पर आतंक मचा रखा है। इन कुत्तों को पकड़ने के लिए कई बार नया मुरादाबाद के कार्यालय में जाकर शिकायत की गई है लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अब तक इन कुत्तों ने करीब 12 से ज्यादा लोगों ने काटा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें