फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: मजदूर की संदिग्ध हालात में मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी (मुरादाबाद)।
विज्ञापन

नगर के मोहल्ला कायस्थान निवासी तौफीक (28) की बृहस्पतिवार रात आगरा में संदिग्ध हालात में मौत हो गई। सूचना पर आगरा पहुंचे परिजन शव को कुंदरकी लेकर आए। इसके बाद परिजन शव थाने में लेकर पहुंचे और हत्या का आरोप लगा कार्रवाई की मांग की।
कुंदरकी के मोहल्ला कायस्थान निवासी तौफीक मजदूरी करता था। वह 27 फरवरी को क्षेत्र के ही एक गांव निवासी ट्रैक्टर चालक व अन्य मजदूरों के साथ आगरा जिले के ययातनगर गांव में कोल्ड स्टोर में मजदूरी करने गया था। बृहस्पतिवार रात तौफीक की आगरा में ही संदिग्ध हालत में मौत हो गई। ट्रैक्टर मालिक ने परिजनों को इसकी सूचना दी। बताया कि सड़क हादसे में तौफीक की मौत हो गई है। सूचना पर मृतक का भाई मुकीम आगरा पहुंचा और शव को कुंदरकी लाने की तैयारी की। वह तौफीक के साथ गए मजदूरों के साथ उसका शव एंबुलेंस से गांव ला रहा था। आरोप है कि जब एंबुलेंस संभल जिले के बनियाठेर के पास पहुंची, तो तौफीक के साथ आगरा जाने वाले मजदूर एंबुलेंस से उतरकर भाग गए।
विज्ञापन


मुकीम परिजन और अन्य ग्रामीणों के साथ तौफीक के शव को लेकर थाने पहुंचा। परिजनों ने तौफीक के साथियों पर हत्या का आरोप लगा पुलिस से कार्रवाई की मांग की। इस पर कुंदरकी पुलिस ने कहा कि घटना आगरा में हुई है। मामले में आगरा की पुलिस ही कार्रवाई करेगी। इसके बाद परिजनों शव को घर ले गए और बिना पोस्टमार्टम के ही शव को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया।


- घटना स्थल आगरा का था इसलिए मृतक के परिजनों से कहा गया है कि आगरा में ही जाकर कानूनी कार्रवाई की जाए। अगर जरूरत पड़ती है, तो मदद की जाएगी। -संजय कुमार, प्रभारी निरीक्षक
विज्ञापन




शव देखकर पत्नी हुई बदहवाश

शुक्रवार सुबह मजदूर तौफीक का शव कुंदरकी पहुंचा तो परिजन गम से बेहाल हो गए। तौफीक की मां अनीसा बेगम और पत्नी खैरूल निशा रोते बिलखते बदहवाश हो गई। मृतक आठ भाई-बहनों में सबसे बड़ा था। तौफीक के दो बेट और दो बेटियां है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें