फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: कुशांक गुप्ता के पिता को जान का खतरा, सुरक्षा में तैनात किए पुलिस कर्मी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुरादाबाद। भाजपा नेता एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख ललित कौशिक के खिलाफ हत्या की तहरीर देने वाले स्पोर्ट्स सामान के कारोबारी कुशांक गुप्ता की पिता अशोक गुप्ता को जान का खतरा है। खुफिया विभाग की रिपोर्ट के बाद एसएसपी ने उनकी सुरक्षा में पुलिस कर्मी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन

पुलिस कर्मी उनकी दुकान पर आने वाले हर एक ग्राहक की निगरानी कर रहे हैं। इसके अलावा दुकान और उनके आवास के ईद गिर्द घूमने वाले संदिग्ध लोगों पर भी नजर रखे हैं।
12 जनवरी 2022 की रात रामगंगा कॉलोनी निवासी कुशांक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। कुशांक के पिता ने इस मामले में केस दर्ज कराया था। पुलिस हत्याकांड का खुलासा नहीं कर पाई थी। 25 मार्च को पुलिस ने दीन दयाल नगर निवासी भाजपा नेता ललित कौशिक को भट्ठा मजदूर को अगवा करने और बंधक बनाकर पिटाई करने के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा तो कुशांक के पिता ने दूसरी तहरीर दी। जिसमें उन्होंने ललित कौशिक पर बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

पुलिस ने कुशांक हत्याकांड का खुलासा किया। जिसमें पुलिस ने दावा किया कि ललित कौशिक ने ही सुपारी देकर कुशांक गुप्ता की हत्या कराई थी। इस केस के मुख्य गवाह और वादी कुशांक के पिता हैं। इस मामले में पुलिस के अलावा खुफिया विभाग की टीम भी काम कर रही थी। अशोक गुप्ता के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। इसलिए एसएसपी हेमराज मीना ने बताया अशोक गुप्ता केस में मुख्य गवाह और वादी हैं। उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया है।
-
ललित की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी
पूर्व ब्लाॅक प्रमुख ललित कौशिक की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब पुलिस ललित की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है। शहर के दो चर्चित हत्याकांड की साजिश रचने के आरोपी ललित कौशिक 25 मार्च से जेल में बंद है। दो हत्याकांड के अलावा भट्ठा मजदूर को बंधक बनाकर पीटने, मझोला में विहिप नेता संतोष पंडित पर हमले की साजिश रचने का आरोपी भी बनाया जा चुका है। सिविल लाइंस थाने में अवैध हथियार रखने का आरोपी भी बनाया गया है। अब पुलिस ललित की हिस्ट्रीशीट खोलने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा गैंगस्टर में भी कार्रवाई की जाएगी।

ललित के मददगार छह पुलिस कर्मियों पर गिर सकती है गाज
ललित कौशिक के मददगार पुलिस कर्मियों पर भी कार्रवाई की तलवार लटक गई है। अफसरों को सूचना मिली है कि कुछ पुलिसकर्मी थानों में होने वाली कार्रवाई लीक कर रहे थे। पुलिस की हर गतिविधि पर ललित कौशिक की नजर थी। डीआईजी शलभ माथुर ने बताया कि पुलिस कर्मियों के खिलाफ भी जांच के आदेश दिए गए हैं। जांच में आरोप सही पाए गए तो पुलिस कर्मियों भी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कर्मियों की भी कॉल डिटेल निकलवाई जा रही है। पुलिस पूर्व ब्लॉक प्रमुख के करीबियों से भी करेगी पूछताछ।


ढाई लाख के इनामी सुमित का कनेक्शन तलाश रही पुलिस
आठ साल पहले भरी कचहरी में पूर्व ब्लॉक प्रमुख भूरा की हत्या करने वाला सुमित बदायूं जेल से फरार हो गया था। उस पर ढाई लाख रुपये का इनाम घोषित है। पुलिस और एसटीएफ सुमित की तलाश में जुटी है। पुलिस को सूचना मिली है कि सुमित जेल से भागने के बाद मुरादाबाद आया था। सिविल लाइंस क्षेत्र में ही उसकी लोकेशन देखी गई थी। अब पुलिस सुमित का मुरादाबाद कनेक्शन तलाशने में जुट गई है। कौन-कौन लोग सुमित के संपर्क में हैं। मुरादाबाद में वो उसके मिलने आया था। इस बारे में भी जानकारी जुटा रही है।



बयान
सीए और कुशांक गुप्ता हत्याकांड के आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर और हिस्ट्रीशीट खोलने के निर्देश दिए गए हैं। आरोपियों के खिलाफ कुछ और शिकायतें मिली हैं। जिनकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन

शलभ माथुर, डीआईजी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें