फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: 84.71 मीटर भाला फेंककर कुंदरकी के अमित ने जीता स्वर्ग पदक

विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। संयुक्त भारत खेल फाउंडेशन की ओर से राजस्थान के एसएमएस स्टेडियम जयपुर में एसबीकेएफ 11 वें राष्ट्रीय खेलों
विज्ञापन

में ग्राम इमरतपुर फखरुद्दीन निवासी अमित चौधरी ने 84.71 मीटर भाला फेंक कर स्वर्ण पदक प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है।



राजस्थान प्रांत के एसएमएस स्टेडियम जयपुर में 29 जनवरी से लेकर 31 जनवरी तक इस प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इनके खेलोंं में उत्तर प्रदेश समेत 22 राज्यों के खिलाड़ी शामिल हुए। मुरादाबाद जिले के कुंदरकी ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम इमरतपुर फखरूद्दीन निवासी अमित चौधरी ने भी उत्तर प्रदेश की टीम से इस खेल प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। अमित चौधरी ने 84.71 मीटर भाला फेंककर स्वर्ग पदक जीता है। अमित की इस उपलब्धि से परिजनों में खुशी का माहौल है। क्षेत्र के लोगों ने अमित चौधरी के परिजनों को बधाई देकर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। अमित इससे पहले पड़ोसी देश नेपाल में हुई यूथ वर्ल्ड चैंपियनशिप और भूटान में साउथ एशियन गेम्स में भी प्रतिभाग कर स्वर्ण पदक जीत कर देश का नाम रोशन कर चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें