फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Moradabad News: सिलीगुड़ी में कुंदरकी के ट्रक चालक की हादसे में मौत

Fri, 02 May 2025 12:19 AM IST
मुरादाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
कुंदरकी। मंगलवार को पश्चिमी बंगाल प्रांत के सिलीगुड़ी बाईवास पर हुए भीषण हादसे में कुंदरकी थाना क्षेत्र के ग्राम अहमदनगर जैतवाड़ा निवासी ट्रक चालक छोटे हुसैन (36) गंभीर रूप से घायल हुए जिनको हवाई जहाज से दिल्ली लाकर भी इलाज कराया लेकिन जान नहीं बच सकी। परिजनों ने बताया कि आठ दिन पहले चालक छोटे अपने ट्रक में हरिद्धार माल लादकर चेन्नई के लिए रवाना हुआ था। मंगलवार की रात जब ट्रक सिलीगुड़ी बाईपास से गुजर रहा था तभी आगे चल रहे दूसरे ट्रक से टकरा गया। इस भीषण हादसे में छोटे गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर परिजन भी सिलीगुड़ी पहुंच गए थे और वहां से बेहतर इलाज के लिए छोटे को हवाई जहाज से लाकर दिल्ली के अस्पताल में उपचार कर रहे थे, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मृतक चालक ने अपने पीछे चार बच्चे छोड़े है। बृहस्पतिवार को जब चालक शव ग्राम अहमदनगर जैतवाड़ा में उसके घर पहुंचा तो परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। उसकी पत्नी और बच्चे गम से बेसुध नजर आए। कुछ समय के बाद ही चालक के शव को गांव के ही कब्रिस्तान में गमगीन माहौल में सुपुर्द ए खाक कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें